Friday, July 24, 2026
Homeअन्य राज्यMP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,एमपी पुलिस में 9,662...

MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान !

Anmol Sandesh News Desk,भोपाल

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की ओर से भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।

CM मोहन यादव ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि—मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई है। गृह विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।”उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी—

* 7,500 पद — कॉन्स्टेबल (GD)
* 1,000 पद — कॉन्स्टेबल (ड्राइवर)
* 655 पद — स्टेनो कैडर
* 507 पद — सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर

कुल मिलाकर 9,662 पदों पर युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी का मौका मिलेगा।

खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गृह विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी है।CM यादव ने कहा कि आने वाले समय में भी रिक्त पदों को भरने और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

इस भर्ती से मध्य प्रदेश के उन युवाओं को बड़ी उम्मीद मिली है, जो लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब सभी की नजर ESB के आधिकारिक नोटिफिकेशन और परीक्षा तारीखों पर है।MP के युवाओं के लिए यह साल रोजगार के लिहाज से बड़ा मौका साबित हो सकता है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular