Monday, September 7, 2026
Homeअन्य राज्यCG Weather Alert: 8 जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा, IMD ने...

CG Weather Alert: 8 जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा, IMD ने जारी किया Yellow Alert ,सूरजपुर-बलरामपुर से सुकमा तक बदला मौसम, बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी !

Anmol Sandesh News Desk,रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और राजनांदगांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

इन 8 जिलों में खास अलर्ट

IMD के मुताबिक इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बारिश के दौरान बरतें सावधानी

आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और IMD व स्थानीय प्रशासन के अपडेट पर नजर रखें।

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular