Monday, September 7, 2026
Homeअन्य राज्यतत्काल टिकट का ‘माफिया’ RPF के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में...

तत्काल टिकट का ‘माफिया’ RPF के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला टिकट का खेल,दलाल हिरासत में, रेलवे कर्मचारियों से मिलीभगत के भी आरोप, RPF की जांच तेज !

Anmol Sandesh News Desk,रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तत्काल रेलवे टिकटों की कथित कालाबाजारी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की खबर है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक टिकट दलाल को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी विभिन्न आरक्षण केंद्रों से तत्काल टिकट बुक कराकर उन्हें दूसरे राज्यों के यात्रियों को महंगे दामों पर बेचता था। जांच में कथित तौर पर कुछ रेलवे कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आने की बात सामने आई है।

RPF की गुप्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

मामले की जांच संवेदनशील होने के कारण RPF की ओर से फिलहाल आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुराना पैटर्न फिर चर्चा में

रायपुर के आरक्षण केंद्रों में पहले भी टिकट दलाली और कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले सामने आने का दावा किया जाता रहा है। ऐसे में ताजा कार्रवाई ने रेलवे टिकट बुकिंग व्यवस्था और दलालों की सांठगांठ को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular