Tuesday, July 14, 2026
Homeअन्य राज्यबांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल,नामांकन के बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार,...

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल,नामांकन के बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप !

Anmol Sandesh News Desk,पटना

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी ने नामांकन दाखिल किया, लेकिन इसके तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद पटना डीएम कार्यालय के बाहर कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान वीणा मानवी भावुक नजर आईं और उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया।

नामांकन के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, वीणा मानवी नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर निकलीं, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान वे लगातार अपनी बात रखती रहीं और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस उन्हें वाहन में बैठाकर ले गई।हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है।

वीणा मानवी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि ऐसा कुछ हो सकता है।उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वीणा मानवी ने कहा कि उन्होंने नामांकन के दौरान अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी दी थी, लेकिन जिस मामले में कार्रवाई हुई, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने बताया साजिश

JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी की गिरफ्तारी को सरकार की साजिश बताया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार को जानबूझकर फंसाया गया है। तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया कि अगर कोई गिरफ्तारी वारंट था तो नामांकन के दिन ही कार्रवाई क्यों की गई।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उम्मीदवारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

बांकीपुर उपचुनाव पर बढ़ी सियासी गर्मी

वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मुकाबला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।अब सभी की नजरें पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं। इस मामले ने चुनावी माहौल में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular