Wednesday, July 22, 2026
Homeअन्य राज्यCJP Protest: संसद मार्च में बवाल,हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ के बाद FIR,...

CJP Protest: संसद मार्च में बवाल,हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ के बाद FIR, 118 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट !

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले चल रहे छात्र आंदोलन ने सोमवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च’ निकाला। हजारों की संख्या में छात्र जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।

कनॉट प्लेस में तोड़फोड़, 2 पर FIR

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस इलाके में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। मामले में 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जबकि 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

118 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान पथराव और धक्का-मुक्की में 118 पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज, ड्रोन कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद से उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो कथित तौर पर हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को भी जारी रहा प्रदर्शन

सोमवार रात भर प्रदर्शन जारी रहा और मंगलवार सुबह भी जंतर-मंतर व आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारी डटे रहे। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संसद और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस पर CJP के गंभीर आरोप

वहीं, CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई छात्रों के साथ मारपीट की, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

फिलहाल स्थिति

  • संसद मार्च के बाद राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।
  • प्रदर्शनकारी आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।
  • प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular