Thursday, June 4, 2026
Homeअन्य राज्यदिल्ली-एनसीआरदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, CBSE चेयरमैन...

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा, जवाबदेही तय हो,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर सक्रिय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के तीन प्रवक्ताओं ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मांगें रखीं और केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत के लिए तैयार है।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने हाल ही में हुए CBSE चेयरमैन Rahul Singh और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को केवल दिखावटी कार्रवाई बताया। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है और केवल तबादलों से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

6 जून को प्रदर्शन की तैयारी

पार्टी के संस्थापक Abhijeet Dipke 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति प्राप्त करने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के छात्रों और युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।CJP नेताओं ने दावा किया कि प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक तंत्र को लेकर युवाओं में बढ़ती नाराजगी का प्रतीक बनता जा रहा है।

कौन हैं अभिजीत दिपके?

30 वर्षीय अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के निवासी हैं और पेशे से डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्तमान में Boston University में पब्लिक रिलेशंस विषय में मास्टर्स कर रहे हैं।अभिजीत वर्ष 2020 से 2022 तक Aam Aadmi Party के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान वे पार्टी के लिए मीम आधारित डिजिटल प्रचार अभियान का हिस्सा रहे थे।एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि निजी जीवन और करियर की स्थिरता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राजनीति से दूरी बनाकर उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया। हालांकि वे किसान आंदोलन, महंगाई और अन्य सार्वजनिक मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों पर लगातार टिप्पणी करते रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ रहा युवाओं का असंतोष

CJP का कहना है कि उसका आंदोलन किसी एक अधिकारी या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार की मांग को लेकर है। पार्टी का दावा है कि आने वाले दिनों में इस अभियान को देशभर के छात्रों और युवाओं का व्यापक समर्थन मिल सकता है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular