Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन का असर लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली मेट्रो सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि यात्रियों को राहत देते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी रोक
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी अवश्य जांच लें। जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, वहां प्रवेश और निकास उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग और अन्य परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
प्रदर्शन का ट्रैफिक और मेट्रो पर असर
जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में चल रहे CJP प्रदर्शन के कारण कई स्थानों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं। इसी के चलते मेट्रो सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो और ट्रैफिक से जुड़े आधिकारिक अपडेट जरूर देखें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
