Friday, July 24, 2026
Homeअन्य राज्यदिल्ली-एनसीआरNEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान,पेपर लीक के सभी...

NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान,पेपर लीक के सभी मामलों की होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई !

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली

देशभर में NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

देशभर में जारी है आंदोलन

NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर देश के कई शहरों—दिल्ली, पटना, मुंबई, जयपुर समेत अन्य स्थानों पर भी छात्रों ने प्रदर्शन किए हैं।

सरकार का संदेश

सरकार का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसे मामलों का जल्द निपटारा होगा, जिससे दोषियों को शीघ्र सजा मिले और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इस घोषणा को छात्रों के हितों की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।हालांकि, विपक्ष और छात्र संगठनों ने कहा है कि वे सरकार के अगले कदमों और इस घोषणा के क्रियान्वयन पर नजर बनाए रखेंगे।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular