Friday, August 21, 2026
Homeअन्य राज्यरेलवे का बड़ा फैसला,जबलपुर-कोयंबटूर समेत 9 स्पेशल ट्रेनें अब होंगी नियमित, नए...

रेलवे का बड़ा फैसला,जबलपुर-कोयंबटूर समेत 9 स्पेशल ट्रेनें अब होंगी नियमित, नए नंबर से दौड़ेंगी; देखें पूरी लिस्ट !

Anmol Sandesh News Desk, जबलपुर/भोपाल

पश्चिम मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने पमरे के रास्ते चलने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का फैसला किया है। इनमें 4 अमृत भारत एक्सप्रेस और 5 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।नियमित सेवा शुरू होने के बाद इन ट्रेनों को नए ट्रेन नंबर और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलाया जाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की उपलब्धता और रिजर्वेशन की योजना बनाने में आसानी होगी।

9 ट्रेनों की पूरी लिस्ट

1.  जबलपुर–कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • जबलपुर से: 23 अक्टूबर से हर शुक्रवार
  • कोयंबटूर से: 26 अक्टूबर से हर सोमवार
  • नंबर: 20160/20159
  • प्रमुख ठहराव: नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और हरदा

2. रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • रानी कमलापति से: 22 अक्टूबर से हर गुरुवार
  • अगरतला से: 25 अक्टूबर से हर रविवार
  • नंबर: 11665/11666
  • ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना

3. प्रयागराज–एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस

  • प्रयागराज से: 21 अगस्त से
  • नंबर: 20436
  • वापसी: 22 अगस्त से 20435
  • प्रमुख ठहराव: सतना, जबलपुर और इटारसी

4. सूबेदारगंज–एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस

  • सूबेदारगंज से: 27 अगस्त से
  • नंबर: 14121
  • वापसी: 28 अगस्त से 14122
  • ठहराव: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी

5. चर्लपल्ली–गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

  • चर्लपल्ली से: 2 अक्टूबर से
  • नंबर: 22075
  • वापसी: 4 अक्टूबर से 22076
  • ठहराव: इटारसी, भोपाल और बीना

6. प्रयागराज–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

  • प्रयागराज से: 24 अगस्त से
  • नंबर: 20437
  • वापसी: 25 अगस्त से 20438
  • पमरे क्षेत्र में ठहराव: कोटा, सवाई माधोपुर, रामगंजमंडी समेत प्रमुख स्टेशन

7. लालकुआं–केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • नियमित सेवा: 19 सितंबर से
  • नंबर: 15302/15301
  • ठहराव: बीना, रानी कमलापति और इटारसी

8. हापा–नाहरलगुन साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • नियमित सेवा: 23 सितंबर से
  • नंबर: 19525/19526
  • ठहराव: शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी

9. बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • नियमित सेवा: 26 अगस्त से
  • नंबर: 14711/14712
  • ठहराव: सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी और शामगढ़

यात्रियों को क्या फायदा होगा?

स्पेशल ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा स्थायी समय-सारणी और सामान्य किराया व्यवस्था के रूप में मिलने की उम्मीद है।स्पेशल ट्रेनों पर लागू होने वाले अतिरिक्त शुल्क से यात्रियों को राहत मिल सकती है। साथ ही नियमित संचालन होने से यात्रियों के लिए पहले से रिजर्वेशन कराना और लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग करना आसान होगा।

MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर

इन ट्रेनों के नियमित होने से जबलपुर, भोपाल, इटारसी, सतना, कटनी, नरसिंहपुर, बीना, गुना, शिवपुरी और अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को खास फायदा मिल सकता है।यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले नए ट्रेन नंबर, समय-सारणी और ठहराव की आधिकारिक जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि नियमित संचालन के साथ ट्रेन नंबर और समय में बदलाव हो सकता है।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular