Saturday, June 27, 2026
Homeअन्य राज्यदेशभर में मौसम का डबल अटैक! MP-झारखंड में आकाशीय बिजली से 16...

देशभर में मौसम का डबल अटैक! MP-झारखंड में आकाशीय बिजली से 16 मौतें, उत्तराखंड में बारिश का कहर, कई राज्यों में 43°C की झुलसाने वाली गर्मी” !

Anmol Sandesh News Desk,दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना/

देशभर में मौसम ने दोहरी मार शुरू कर दी है। कहीं तेज बारिश और आंधी तबाही मचा रही है तो कहीं भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला है।मध्य प्रदेश के बालाघाट में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई।उधर झारखंड में भी बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों ने जान गंवाई।उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसे हालात बन गए। कई घरों और एक स्कूल में मलबा घुस गया। 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और कई वाहन मलबे में दब गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दूसरी तरफ गर्मी का कहर जारी

बारिश के बीच भी देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी बनी हुई है।

  • हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 43.4°C तापमान दर्ज हुआ।
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 43.2°C
  • आगरा और बांदा में 43°C
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 41.8°C
  • गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की स्थिति

मानसून अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है, जबकि बाकी राज्यों में 5 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है।

  • मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल तीन दिनों से रुका हुआ है। मौसम विभाग ने 43 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है।
  • उत्तर प्रदेश में मानसून करीब 8 दिन लेट है। फिलहाल 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है और 29 जून से मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है।
  • राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पंजाब में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने की संभावना है, जबकि आज पूरे राज्य में तेज आंधी का अलर्ट है।
  • हरियाणा में मानसून की देरी के बीच भीषण गर्मी जारी है, हालांकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 48 घंटे का मौसम अपडेट

28 जून

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश।
  • गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट।
  • आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश की चेतावनी।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती) में हीटवेव का अलर्ट।

29 जून

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना।
  • बिहार में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी।
  • मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और तमिलनाडु में तेज हवाएं चलने का अनुमान।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव जारी रहने की संभावना।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular