Friday, June 5, 2026
Homeमध्यप्रदेशमहाकाल की शरण में पहुंचे कैलाश खेर,भस्म आरती में हुए शामिल,बोले- महाकाल...

महाकाल की शरण में पहुंचे कैलाश खेर,भस्म आरती में हुए शामिल,बोले- महाकाल की कृपा से जन्मों के पाप धुल जाते हैं

Anmol Sandesh News Desk,उज्जैन

सुप्रसिद्ध गायक Kailash Kher शुक्रवार तड़के विश्व प्रसिद्ध Shri Mahakaleshwar Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सहभागिता कर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए।कैलाश खेर सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया तथा नंदी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की।

इसके पश्चात उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर कैलाश खेर ने कहा कि जो भी श्रद्धालु महाकाल के दरबार में पहुंच जाता है, उसके जन्मों के पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि भस्म आरती के दर्शन होना भगवान महाकाल की विशेष कृपा का प्रतीक है और यह अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित और सराहनीय है। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।महाकाल की नगरी उज्जैन में कैलाश खेर की मौजूदगी और उनकी भक्ति भावना ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular