Thursday, August 27, 2026
Homeअन्य राज्यKanpur Plane Crash: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलटों...

Kanpur Plane Crash: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Anmol Sandesh News Desk, कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान खेत में क्रैश हो गया। हादसा करीब 11:50 बजे हुआ। विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत की जानकारी सामने आई है।

खेत में गिरते ही मची अफरा-तफरी

चार सीटों वाला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सामने आए वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट का मलबा खेत में बिखरा दिखाई दे रहा है।

दोनों पायलटों की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान सचिन भाटिया और अभिषेक के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे, जबकि को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस और राहत-बचाव दल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर रेस्क्यू और जांच की कार्रवाई शुरू की गई।

हादसे की वजह की जांच शुरू

विमान हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों की टीम दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।घटना की सूचना DGCA को भी दी गई है। विमान के क्रैश होने की तकनीकी वजह और अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जाएगी।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular