Thursday, August 27, 2026
Homeअन्य राज्यNepal Flood: नेपाल की तबाही में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, सरकार ने...

Nepal Flood: नेपाल की तबाही में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Anmol Sandesh News Desk, रायपुर

नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। तेज बहाव में मकान, वाहन, पुल और सड़कें प्रभावित हुईं। इस आपदा के बीच नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की हेल्पलाइन

राज्य में किसी नागरिक के नेपाल में फंसे होने या उनसे संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1070
दूरभाष: +91-771-2223471

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

भारतीय दूतावास ने भी जारी किए इमरजेंसी नंबर

नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने भी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

* +977 985 131 6807
* +977 970 910 7500

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक या उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बड़ी संख्या में लोग प्रभावित

नेपाल में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद 160 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी है। इनमें 59 कैलाश मानसरोवर यात्रियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। खराब संपर्क व्यवस्था के कारण लापता लोगों की जानकारी जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular