Anmol Sandesh News Desk, भोपाल
मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 38वीं किस्त मिलने के बाद अब प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं की नजर 39वीं किस्त पर टिकी हुई है।सरकार ने अभी तक 39वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन योजना के तय शेड्यूल के अनुसार माना जा रहा है कि अगस्त 2026 में करीब 10 तारीख के आसपास राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि अंतिम तारीख की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

किस्त पाने के लिए जरूरी है e-KYC
अगर आप लगातार योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपका समग्र पोर्टल पर e-KYC पूरा होना जरूरी है।e-KYC अधूरी होने पर अगली किस्त अटक सकती है।
महिलाएं e-KYC कराने के लिए:
* नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
* ग्राम पंचायत
* वार्ड कार्यालय
पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
- लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. “Application and Payment Status” विकल्प चुनें।
3. अपनी समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
4. मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
5. स्क्रीन पर आपके भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
ध्यान रखें: किसी भी अनजान लिंक या व्यक्ति के साथ बैंक जानकारी और OTP साझा न करें।
