Friday, July 31, 2026
Homeअन्य राज्यMP में मानसून फिर एक्टिव,17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल...

MP में मानसून फिर एक्टिव,17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में झमाझम बारिश, नर्मदापुरम-ग्वालियर-चंबल में बादलों का डेरा !

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों की सड़कें भीग गईं और कुछ जगहों पर पानी भरने की स्थिति बन गई।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, ग्वालियर-चंबल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में बादलों का डेरा बना रहेगा, जबकि कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग ने हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, धार, उज्जैन, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बैतूल, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर और पांढुर्णा समेत कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, मंडला, बालाघाट, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

अब भी सामान्य से कम बारिश

बारिश का नया दौर शुरू होने के बावजूद मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक औसत से 16% कम बारिश दर्ज की गई है।

  • पूर्वी मध्य प्रदेश: 15% कम बारिश
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश: 17% कम बारिश

पिछले 24 घंटों में सागर जिले के रेहली में सबसे ज्यादा 162.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

30 जुलाई – 3 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में:

  • भारी से अति भारी बारिश की संभावना
  • गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा
  • 40 किमी/घंटा तक तेज हवाएं
  • निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान की आशंका

मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular