Wednesday, June 17, 2026
HomeVideosG7 Summit: PM मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा,...

G7 Summit: PM मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, ट्रंप की मौजूदगी में भरोसे और शांति का दिया संदेश

Anmol Sandesh News Desk,फ्रांस

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने भरोसे, शांति और समुद्री सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जहाज पर हुए हमले में मारे गए तीन भारतीय नागरिकों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है, ताकि वे बिना किसी भय और खतरे के अपना कार्य कर सकें।

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय संघर्षों का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इससे कई देशों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है और वैश्विक व्यापार भी प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि होर्मुज क्षेत्र में अस्थिरता का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में विश्व समुदाय को आपसी विश्वास और सहयोग के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सतत, समावेशी और संतुलित वैश्विक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और विश्व शांति तथा आर्थिक स्थिरता के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

G7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।गौरतलब है कि करीब 16 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ही मंच पर दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular