Sunday, August 2, 2026
HomeVideosPM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी वीडियो वायरल! बोली-...

PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी वीडियो वायरल! बोली- “मैं बहुत शर्मिंदा हूं, प्लीज मुझे माफ कर दीजिए”

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली 

दिल्ली में 36 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने का वीडियो वायरल होने के बाद अब आरोपी बताई जा रही रुचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह हाथ जोड़कर अपने शब्दों के लिए माफी मांगती दिखाई दे रही है।वीडियो में रुचिका कहती है कि उसे अपनी गलती का गहरा पछतावा है। वह कहती है, मैं बहुत शर्मिंदा हूं… मैं खुद को देख भी नहीं सकती। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए।”

क्या कहा माफी वाले वीडियो में?

रुचिका ने दावा किया कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस (CP) घूमने गई थी। इसी दौरान वह जंतर-मंतर पहुंची, जहां प्रदर्शन के बीच उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह दीं। अब वह कह रही है कि उससे बड़ी गलती हुई और उसे इसका गहरा अफसोस है।

उम्र को लेकर नया विवाद

दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR में उसकी उम्र 25 वर्ष बताई गई थी, जबकि माफी वाले वीडियो में रुचिका ने दावा किया कि उसकी उम्र 15 वर्ष है। फिलहाल, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पीएम मोदी ने भी दिया था बयान

इस मामले के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा कि विरोध के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे उन्हें दुख पहुंचा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए वे उन्हें माफ करते हैं।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular