Sunday, August 2, 2026
Homeअन्य राज्य'गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं…' PM मोदी का...

‘गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं…’ PM मोदी का भावुक VIDEO, जंतर-मंतर विवाद पर कही बड़ी बात !

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर देश के युवाओं, खासकर Gen-Z से सीधा संवाद किया। वीडियो में उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उन बच्चों को माफ करना चाहते हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। उनके अनुसार कुछ युवाओं ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ उनकी स्वर्गीय माता के लिए भी अपमानजनक शब्द कहे गए, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बचपन और युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं, लेकिन इन्हीं गलतियों से सीखकर बेहतर इंसान बनने का अवसर मिलता है।

“सजा नहीं, सही राह दिखानी होगी”

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों को गले लगाकर सही दिशा दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं और इन्हें केवल सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना या समाज में प्रताड़ित करना समस्या का समाधान नहीं है।उन्होंने कहा,मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस भावना को स्वीकार करे।”

युवाओं के लिए दिया सकारात्मक संदेश

प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों का इस्तेमाल देश के विकास और सकारात्मक बदलाव के लिए करें। उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अभिव्यक्ति हमेशा मर्यादित और सम्मानजनक होनी चाहिए।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular