Thursday, August 27, 2026
Homeटॉप न्यूज़‘पहले घर आई थी साइबर सेल, अब सम्मान दे रही…’, CM फडणवीस...

‘पहले घर आई थी साइबर सेल, अब सम्मान दे रही…’, CM फडणवीस के सामने समय रैना का मजेदार तंज

Anmol Sandesh News Desk, मुंबई

महाराष्ट्र साइबर के एक कार्यक्रम में कॉमेडियन समय रैना अपने खास अंदाज में नजर आए। कभी अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर महाराष्ट्र साइबर की पूछताछ का सामना कर चुके समय रैना को अब उसी मंच पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने पुराने अनुभव को मजाक में बदलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खूब हंसाया।

‘रिश्ता काफी पुराना है…’

सम्मान मिलने के बाद समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुटकी ली। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि यह नंबर उनके लिए खास है, क्योंकि उन्हें कई बार इसी नंबर से फोन आ चुका है।उन्होंने महाराष्ट्र साइबर की सक्रियता पर भी मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भारत में हो या विदेश में, साइबर सेल उसे ढूंढ ही लेगी।

‘पहले पूछताछ के लिए आए थे, अब सम्मान दे रहे’

समय रैना ने अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए कहा कि पहले महाराष्ट्र साइबर के अधिकारी उनके घर पूछताछ के लिए पहुंचे थे और अब वही संस्था उन्हें सम्मानित कर रही है।उनकी इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर हंसी आ गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी समय के अंदाज का आनंद लेते नजर आए।कार्यक्रम में समय ने CM फडणवीस से मजाकिया अंदाज में बिस्किट भी मांग लिया, जिसके बाद माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया।

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?

दरअसल, 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद समय रैना और शो से जुड़े अन्य लोगों से महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ की थी।अब एक साल से अधिक समय बाद महाराष्ट्र साइबर के जागरूकता कार्यक्रम में समय रैना का सम्मान और उनका पुराने मामले पर मजाकिया अंदाज में बात करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular