Saturday, September 26, 2026
Homeअन्य राज्यMP में रिश्वतखोरी पर शिवराज का बड़ा एक्शन: वेयरहाउस से सब्सिडी के...

MP में रिश्वतखोरी पर शिवराज का बड़ा एक्शन: वेयरहाउस से सब्सिडी के बदले पैसे मांगने वाले 2 अधिकारी सस्पेंड

Anmol Sandesh News Desk, भोपाल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय में रिश्वत की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की है। 23 सितंबर को मंत्रालय ने मार्केटिंग अधिकारी नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों पर वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे।

सीहोर में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

मंत्रालय के अनुसार, मार्केटिंग अधिकारी नीरज वर्मा पर सीहोर जिले के वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी भुगतान जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा। शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच के निर्देश दिए गए।

रायसेन में 60 हजार रुपये की शिकायत

इसी तरह मार्केटिंग अधिकारी संदीप दीदावत पर रायसेन स्थित प्रकाश वेयरहाउस के संचालक से निरीक्षण के दौरान सब्सिडी जारी करने के बदले 60 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया। शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

दो दिन में तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

इन दोनों मामलों से पहले 21 सितंबर को मार्केटिंग अधिकारी अनुराग को भी सीहोर जिले में वेयरहाउस सब्सिडी से जुड़ी रिश्वत की शिकायत पर निलंबित किया गया था। मंत्रालय के मुताबिक, उस मामले में दो वेयरहाउस संचालकों से क्रमशः 1 लाख और 60 हजार रुपये मांगने की शिकायत सामने आई थी।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular