Friday, June 12, 2026
Homeअन्य राज्ययूपी चुनाव 2027: सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ी हलचल, अमित शाह से...

यूपी चुनाव 2027: सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ी हलचल, अमित शाह से मुलाकात के बाद संजय निषाद का बड़ा दावा

Anmol Sandesh News Desk,UP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने दावा किया है कि इस मुद्दे पर उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हो चुकी है।संजय निषाद ने बताया कि हाल ही में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने अमित शाह से सीट बंटवारे को लेकर चर्चा करने का आग्रह किया था। इस पर गृह मंत्री ने उचित समय आने पर विस्तृत बातचीत का आश्वासन दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

NDA में सीट शेयरिंग पर शुरू हुई चर्चा

संजय निषाद के बयान को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। निषाद पार्टी NDA का हिस्सा है और पिछले चुनावों में भी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी थी। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भाजपा की जमकर की तारीफ

संजय निषाद ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मछुआरा और निषाद समाज के उत्थान के लिए सबसे ज्यादा काम वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता में रहे दलों ने समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने विकास और सम्मान दोनों देने का काम किया है।

विपक्ष पर साधा निशाना

निषाद ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि हाथी, पंजा और साइकिल की राजनीति करने वालों ने वर्षों तक समाज को भ्रमित किया और वास्तविक विकास से दूर रखा। उन्होंने दावा किया कि आज समाज भाजपा और NDA के साथ मजबूती से खड़ा है।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular