Wednesday, July 1, 2026
Homeदेश-विदेशयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,वॉल्वो बस ट्रेलर से टकराई, 4 यात्रियों की...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,वॉल्वो बस ट्रेलर से टकराई, 4 यात्रियों की मौत, 20 घायल !

Anmol Sandesh News Desk,मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही एक वॉल्वो बस आगे चल रहे गिट्टी से लदे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मथुरा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब 3:35 बजे मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीसरी लेन में चल रहे ट्रेलर से पीछे से आ रही वॉल्वो बस ओवरस्पीड होने के कारण जा टकराई। बस में लगभग 65 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और पर्याप्त दूरी न बनाए रखना दुर्घटना की संभावित वजह मानी जा रही है।

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular