Friday, June 19, 2026
Homeमध्यप्रदेशमहाकाल की शरण में पहुंचे युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में हुए शामिल;...

महाकाल की शरण में पहुंचे युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- ऐसा अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता

Anmol Sandesh News Desk,उज्जैन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Yuzvendra Chahal शुक्रवार तड़के विश्व प्रसिद्ध Mahakaleshwar Jyotirlinga मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

चहल सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती का दर्शन किया। इस दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना में लीन नजर आए। करीब दो घंटे तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के बाद उन्होंने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

इसके बाद चहल ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर विशेष पूजा करवाई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

दर्शन के बाद भावुक नजर आए चहल ने कहा, महाकाल के दर्शन के बाद जो अनुभूति हुई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जब भी बाबा महाकाल का बुलावा आएगा, मैं यहां दर्शन के लिए जरूर आऊंगा।”क्रिकेटर के महाकाल दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके आध्यात्मिक रूप की जमकर सराहना कर रहे हैं।

 

 

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular