Friday, July 31, 2026
Homeअन्य राज्यinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट किया शेयर,...

inkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट किया शेयर, बोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते

Anmol Sandesh News Desk,स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया। लंबे समय तक टीम इंडिया की मध्यक्रम बल्लेबाजी की रीढ़ रहे रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी।

भावुक संदेश में रहाणे ने कहा—
जिंदगी की सच्चाई है कि हर चीज की शुरुआत होती है और उसका अंत भी। जब सही समय आता है, तो हमें उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।”

मेलबर्न के हीरो की यादगार कप्तानी

रहाणे के करियर का सबसे शानदार पल 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रही, जब विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली और ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाई।मेलबर्न टेस्ट में रहाणे ने शानदार शतक लगाकर भारत की वापसी की नींव रखी थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 6 टेस्ट में 4 जीत दर्ज की और एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।

रहाणे का शानदार इंटरनेशनल करियर

* टेस्ट: 85 मैच | 5077 रन | 12 शतक | 26 अर्धशतक
* वनडे: 90 मैच | 2962 रन | 3 शतक | 24 अर्धशतक
* टी20 इंटरनेशनल: 20 मैच | 375 रन

कुल मिलाकर रहाणे ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 8414 रन बनाए।

“कैप नंबर 278 अब विदा ले रहा है…” — इस भावुक संदेश के साथ रहाणे ने अपने क्रिकेट सफर को विराम दिया। फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय क्रिकेट का शांत लेकिन भरोसेमंद योद्धा बताते हुए सम्मान दिया।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular