Friday, June 12, 2026
Homeअन्य राज्यछत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,14 जून तक बारिश के आसार, जल्द...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,14 जून तक बारिश के आसार, जल्द दस्तक देगा मानसून

Anmol Sandesh News Desk,रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून के बस्तर क्षेत्र के रास्ते राज्य में पहुंचने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में 14 जून तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 11 जून को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 12 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।

कई जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रायगढ़, बलरामपुर, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कई इलाकों में भी बारिश हुई।बारिश के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जिलों में तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून की एंट्री के बाद तापमान में और गिरावट आएगी तथा प्रदेशभर में मौसम सुहावना हो जाएगा।

किसानों और लोगों को राहत की उम्मीद

मानसून के आगमन की खबर से किसानों में भी उत्साह है। कृषि कार्यों की तैयारी शुरू हो चुकी है और अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं आम लोगों को भी चिपचिपी गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने की संभावना है।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular