Friday, June 12, 2026
HomeVideosहोर्मुज के पास जहाज हादसे में 3 भारतीय नाविकों की मौत, लापता...

होर्मुज के पास जहाज हादसे में 3 भारतीय नाविकों की मौत, लापता तीनों भारतीयों के मिले शव, सरकार ने परिवारों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Anmol Sandesh News Desk,नई दिल्ली/ओमान

ओमान के निकट और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए एक समुद्री हादसे में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय नाविकों के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।जानकारी के अनुसार, पलाऊ के झंडे वाले कमर्शियल जहाज एमटी सेटेबेलो पर हुई घटना के बाद बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। शुरुआती रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय नाविकों के शव बरामद किए गए थे, जबकि लापता चल रहे अन्य तीन भारतीय क्रू सदस्यों की तलाश जारी थी। बाद में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह हादसा भारत के समुद्री समुदाय के लिए बेहद दुखद क्षति है। उन्होंने मृतक नाविकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन

केंद्र सरकार ने मृतक भारतीय नाविकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक प्रशासनिक, कानूनी और कूटनीतिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सुरक्षित बचे क्रू मेंबर्स की होगी घर वापसी

घटना में सुरक्षित बचाए गए अन्य क्रू सदस्यों को जल्द और सुरक्षित भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिपिंग मंत्रालय और संबंधित एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि सभी भारतीय नाविकों को जल्द स्वदेश लाया जा सके।

पार्थिव शरीर भारत लाने की तैयारी

सरकार मृतक नाविकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए संबंधित देशों और एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जा सकें, ताकि अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जा सके।

परिवारों में शोक की लहर

मृतकों में शामिल एक युवा नाविक के परिजनों ने बताया कि उन्हें जहाज पर हुई घटना की जानकारी शिपिंग कंपनी के माध्यम से मिली थी। परिवार ने सरकार से पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की अपील की है। घटना के बाद मृतक नाविकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।फिलहाल हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है। भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular