Wednesday, September 9, 2026
Homeअन्य राज्य‘PM मोदी ने युवाओं को निराशा से बाहर निकाला’, नितिन नवीन बोले-...

‘PM मोदी ने युवाओं को निराशा से बाहर निकाला’, नितिन नवीन बोले- 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प होगा अभियान का केंद्र

Anmol Sandesh News Desk, नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई बदलाव देखे हैं। उनके मुताबिक, भारत को पहले कमजोर अर्थव्यवस्था के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्टार्टअप, यूनिकॉर्न, खेल और उत्पादन क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया।

सिर्फ विकास नहीं, सोच में भी बदलाव आया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्पादन बढ़ाने पर जोर नहीं दिया, बल्कि देश के लोगों की सोच में बदलाव लाने पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है और ऐसे लाभार्थियों की कहानियों को सामने लाने के लिए पार्टी विशेष कार्यक्रम करेगी। नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के करीब 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए इसे त्याग, जनसमर्पण और विकास के लिए समर्पित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी हर वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती है और इस बार भी सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

सेवा की कहानीमें सामने आएंगी लाभार्थियों की कहानियां

अभियान के तहत सेवा की कहानी’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों को एक मंच दिया जाएगा। पार्टी ऐसे लाभार्थियों की वास्तविक जीवन की कहानियों को सामने लाकर यह बताने का प्रयास करेगी कि सरकारी योजनाओं का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा।

1000 स्थानों पर सेवा ज्योति कलशकार्यक्रम

अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके तहत करीब 1000 स्थानों पर ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लेने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ना बताया गया है।

वडनगर से काशी तक निकलेगी सेवा यात्रा

नितिन नवीन ने बताया कि युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए वडनगर से बनारस तक सेवा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 10 टोलियां शामिल होंगी। यात्रा के दौरान चौपाल, युवा क्लब, किसानों और विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद किया जाएगा। उनके अनुसार यह यात्रा 20 रूटों से होकर 10 राज्यों तक पहुंचेगी। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सेवा मेरा योगदान’—हर व्यक्ति से श्रमदान की अपील

अभियान का एक प्रमुख हिस्सा सेवा मेरा योगदान’ भी होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लोगों से अपील की जाएगी कि वे अपनी क्षमता और समय के अनुसार किसी न किसी रूप में श्रमदान या सेवा कार्य में योगदान दें। भाजपा का उद्देश्य इस अभियान के जरिए सेवा गतिविधियों को केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित रखने के बजाय आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।

ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा अभियान

नितिन नवीन के मुताबिक अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी को लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई सोच बनी है और पार्टी इस अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को गांव और ब्लॉक स्तर तक ले जाने का प्रयास करेगी।

एक नजर में अभियान

  • अभियान: सेवा संकल्प अभियान
  • अवधि: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर
  • मुख्य फोकस: सेवा, जनसंपर्क और जनभागीदारी
  • सेवा की कहानी: सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की कहानियां
  • सेवा ज्योति कलश: 1000 स्थानों पर विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • सेवा यात्रा: वडनगर से बनारस तक
  • यात्रा: 20 रूट, 10 राज्यों से होकर
  • सेवा मेरा योगदान: आम लोगों से श्रमदान और सेवा कार्यों में भागीदारी

Kanchan Sharma
Kanchan Sharma
कंचन शर्मा वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र "अनमोल संदेश" में कार्यरत। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular